घोसी। कोतवाली क्षेत्र गोविंदपुर टंगुनिया गांव में बृहस्पतिवार की शाम शिवनाथ राजभर ने मामूली विवाद में अपने दोस्त रामभुवन उर्फ सचिन (25) के पेट में चाकू मार कर लहुलूहान कर दिया।
तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों दोस्त एक साथ कोतवाली क्षेत्र के रसड़ी गांव में मेला देखने गए थे। मेला में ही दोनों किसी बात को लेकर भिड़ गए और वापस घर आ घए। शाम सात बजे गांव में ही शराब की दुकान से 100 मीटर की दूरी पर शिवनाथ ने रामभुवन पर चाकू से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के बीच बचाव करने पर शिवनाथ वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी घोसी में भर्ती कराया। सचिन की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर दोनों ने पहले झगड़ा किए उसके बाद शिवनाथ ने चाकू मारा। रामभुवन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।