कोपागंज के ग्राम सभा ढेकवारा फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ट्रक।संवाद
- फोटो : reasi news
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ढेकवारा गांव के पास फोरलेन पर शुक्रवार की भोर में नेपाल की राजधानी काठमांडो जा रहे ट्रक में ट्रेलर टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए।
चालक सतीश कुमार और खलासी लालजी सिंह की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ट्रक से बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा गया। कौशांबी के सराय भुसावल थाना निवासी सतीश कुमार और खलासी लालजी सिंह ट्रक लेकर नेपाल की राजधानी काठमांडो जा रहे थे। तड़के 2:30 बजे अभी ढेकवारा गांव के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे गिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रक आगे चल रहे दूसरे ट्रेलर में भिड़ गया। ट्रेलर का चालक वाहन छोड़कर वहां से भाग गया। थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ राय ने बताया कि पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को फोरलेन के किनारे खड़ा कर आवागमन शुरू कराया गया।