फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर जालसाज ने लगाया एक लाख 12 हजार का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा काछीकला निवासी एक युवक को फेसबुक के माध्यम से अपाची मोटरसाइकिल खरीदना काफी महंगा पड़ गया। मोटरसाइकिल तो नहीं मिली लेकिन ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए युवक ने एक लाख बारह हजार एक सौ पचास रुपए गवां दिए। युवक ने छह नामजद के विरुद्ध सोमवार को पुलिस अधीक्षक को पार्थनापत्र दिया है। काछीकला गांव निवासी ज्ञानप्रकाश राय को दो पहिया वाहन की आवश्यकता थी।
विज्ञापन

युवक ने फेसबुक के मार्केट प्लेस पर सर्च किया तो राहुल कुमार निवासी इस्माईलपुर मजरा इस्लाम नगर रोड सहारनपुर ने अपने आप को आर्मी में सिपाही बताते हुए अपनी अपाची मोटरसाइकिल को 31 हजार पांच सौ बेचने की बात कही। सौदा तय होने पर कुछ रुपए एक व्यक्ति के फोन के गूगल पे नंबर भेजने को कहा। सबसे पहले 3105 रुपए गाड़ी का कागज तैयार करने के और 6150 रुपए ट्रांसपोर्ट के नाम पर दूसरे के गूगल पे पर भेजने को कहा। ज्ञान प्रकाश ने गूगल पे पर रुपए भेज दिया। इसके अलावा मोटरसाइकिल की तय कीमत भी चार चरणों में 9000, 9999 ,7260, 7207 रुपए उसके खाते में ट्रांसफर कर दिया।
इसके बाद ज्ञानप्रकाश से उन लोगों ने रोड चार्ज के नाम पर यह कहते हुए कि आर्मी का रूल है, उसे फॉलो करना पड़ेगा और वह रुपया वापस हो जायेगा। यह कहते हुए फिर से 16999, 20280 ,19000, 5000, 5000 रुपए और 3150 रुपए का भी भुगतान करवा लिया गया। जब जालसाजों द्वारा 15000 की और मांग की गई तो ज्ञान प्रकाश का माथा ठनका और वह मोटरसाइकिल की मांग करने लगा, न मिलने पर अपने पैसे वापस करने की मांग करने लगा। जालसाजों के ना नुकुर करने पर ज्ञान प्रकाश ने छह लोगों के विरुद्ध नामजद प्रार्थनापत्र पुलिस अधीक्षक चंद्रभान सुशील धुले को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें