फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल, फेफड़े के बाद अब ब्रेन पर कोरोना संक्रमण का बढ़ रहा है अटैक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का वायरस इंसान के फेफड़े, दिल के बाद अब दिमाग के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। संक्रमण से रिकवर होने के बाद अब मरीजों में न्यूरोलॉजिकल दिक्कतें सामने आ रही हैं। इनमें तेज सिर दर्द की शिकायतें सामान्य है। डाक्टर इसे सीधे तौर पर कोरोना संक्रमण का ही असर मान रहे है। चिकित्सकों का राय है कि संक्रमण से रिकवर होने के बाद किसी तरह की दिक्कत होने पर उसके नजरअंदाज न करें, तत्काल इस संबंध में चिकित्सक से सलाह लें।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक तथा सीएमएस डॉ. बृजकुमार ने बताया कि वर्तमान में संक्रमण से रिकवर होने वाले मरीजों में साइलॉजिकल समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। कहा कि कोविड संक्रमण के दौरान ब्रेन को जाने वाली रक्त वाहिकाओं में खून का थक्का जमने से दिमाग के उस हिस्से को खून की सप्लाई नहीं होती। इससे दिमाग का वह हिस्सा कमजोर होकर काम करना बंद कर देता है।
वहीं जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. जीएल केशरवानी बताते है कि जहां संक्रमित मरीजों में न्यूरोलॉजिकल समस्या देखने को मिल रही है। वहीं संक्रमण संक्रमण से रिकवर हो चुके कई मरीजों में साइलॉजिकल समस्या लेकर आ रहे हैं। कहा कि पोस्ट कोविड मरीजों में सिर में दर्द रहना, किसी चीज पर फोकस नहीं कर पाना, किसी काम में ध्यान केंद्रित नहीं रहना, सोचने और समझने की शक्ति कमजोर होने की परेशानी आ रही है। बताया कि संक्रमण के रिकवर होने के बाद भी व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है। इस दौरान किसी तरह की समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लेने में विलंब नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं सीएमएस डॉ. बृजकुमार का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार संक्रमण से रिकवर मरीजों में किसी तरह से कोई समस्या आने पर उसके उपचार के लिए जिला अस्पताल में पोस्ट कोविड क्लीनिक चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें