फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.55 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सियाबस्ती गांव निवासी रामभवन को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर राजेश और संतोष ने 2.55 लाख रुपये हड़प लिए और फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बुधवार शाम दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार घोसी कोतवाली के नदवासराय निवासी राजेश कुमार ने खुद को रेलवे मंत्रालय का बड़ा अधिकारी बताकर ग्रुप-डी में नौकरी दिलाने की बात कही। राजेश ने कहा कि नौकरी के लिए 3.50 लाख रुपये लगेंगे।
विश्वास में लेकर रामभवन से अलग-अलग खातों में 2.23 लाख रुपये और 32 हजार रुपये नकद, कुल 2.55 लाख रुपये ले लिए गए। इस धोखाधड़ी में आजमगढ़ जिले के अतरौलिया निवासी संतोष भी शामिल है।
विज्ञापन

दोनों ने 28 दिसंबर 2012 का फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया। पैसे मांगने पर आरोपियों ने बहाना बनाया कि हाईकोर्ट में स्टे है, इसलिए नियुक्ति रुकी हुई है। छानबीन करने पर पता चला कि हाईकोर्ट में कोई मुकदमा लंबित नहीं है।
आरोप है कि राजेश कुछ दिन बाद विदेश भी चला गया। लौटने पर पैसे मांगने पर वह गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगा।कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें