कोपागंज ब्लाक के रईया गांव में ग्रामीणों द्वारा पकड़ी गई कचिया शराब और मौके पर पहुंची पुलिस।
थाना क्षेत्र के रईसा गांव के ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूटा इस दौरान ग्रामीणों ने घेराबंदी कर शराब लदी बाइक को पकड़ा और सूचना देकर पुलिस को बुलाए। ग्रामीणों का आक्रोश देकर कारोबारी बाइक को छोड़ फरार हो गए। पुलिस वाहन और शराब को थाने लाई, वाहन को सीज करने के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज की।
कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रईसा में प्रतिदिन सैकड़ों लीटर कचिया शराब लाकर बेची जाती है। यहां पर मधुबन और दुबारी क्षेत्र से शराब कारोबारी माल लेकर आते है। आए दिन होने वाले इस धंधे को देख कर गांव के लोग काफी उब गए थे। परिणामस्वरुप बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब दो कारोबारी स्कूटर पर शराब लादकर गांव की सिवान में प्रवेश करते दिखे। इस दौरान ग्रामीण कारोबारियों की तरफ उन्हे ललकराते हुए दौड़े। ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देख दोनों कारोबारी वाहन व शराब छोड़ फरार हो गए।
ग्रामीणों ने इसकी तत्काल सूचना थानाध्यक्ष अनूप कुमार शुक्ल को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मयहमराही व चौकी प्रभारी अदरी के साथ पहुंच गए और शराब व वाहन को कब्जे में लेते हुए गाड़ी को सीज कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। इस दौरान गांव के मनीष, मोनू, अनुराग, राजन, सोनू,
बबलू, बुधिया, गौरी, कमलावती,सरस्वती आदि थे।