यातायात माह के शुभारंभ पर संबोधित करते डीएम निखिलचन्द्र शुक्ला।
नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा पर बुधवार को यातायात माह का शुभारंभ जिलाधिकारी निखिलचंद्र शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना ने फीता काट कर किया। लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष नवंबर माह को यातायात माह के रुप में मनाया जाता है।
पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना ने लोगों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व हेल्मेट का प्रयोग अवश्य करें। उद्घाटन के अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय, सीओ सिटी पंकज कुमार सिंह, शारदा नारायण अस्पताल के डाक्टर संजय सिंह, डा. सुजीत सिंह, ट्रक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर ओमर, डा. रामगोपाल गुप्त, महातम यादव, बस यूनियन के सुनील सिंह, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष महेंद्र यादव, टैंपो यूनियन के अध्यक्ष इस्तियाक शाह, शहर परिवहन अधिकारी कंहकशा खातुन, यातायात प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे।