फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मेडिकल स्टोर संचालक से लूट का चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मेडिकल स्टोर संचालक से लूट के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी प्रदीप कुमार को शुक्रवार सुबह सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पनियरा रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके कब्जे से 1,400 रुपये, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सरायलखंसी थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नौ अगस्त की रात बढ़ुआगोदाम स्थित मेडिकल स्टोर के संचालक ताजोपुर डाड़ेपार निवासी जयप्रकाश मौर्य के साथ लूट की घटना हुई थी। आरोप है कि रानीपुर थाना क्षेत्र के भरुकवां खंडेरायपुर निवासी प्रदीप कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

बदमाशों ने तमंचा सटाकर जयप्रकाश से सोने की चेन, 20 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें