फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नाम और जन्मतिथि बदलकर दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। घोसी कोतवाली पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों और व्यक्तिगत विवरण में कथित हेरफेर कर एक से अधिक पासपोर्ट बनवाने के आरोप में बोझी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कार्रवाई क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह की जांच के बाद उपनिरीक्षक हरेंद्र कुशवाहा की तहरीर पर की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ जितेंद्र सिंह के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ और अभिसूचना मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर फर्जी पासपोर्ट से जुड़े मामलों की जांच की जा रही थी।
इसी क्रम में जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और अभिलेखीय साक्ष्यों के आधार पर बोझी निवासी शिवशंकर यादव पुत्र मुन्नीलाल यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

प्राथमिकी के मुताबिक, जांच में सामने आया कि आरोपी के नाम से वर्ष 2013 में पासपोर्ट जारी हुआ था। इसमें उसकी जन्मतिथि 3 अक्तूबर 1973 दर्ज थी। रिन्यूअल के बाद इस पासपोर्ट की वैधता 31 जनवरी 2026 तक थी। पुलिस का आरोप है कि पहले पासपोर्ट की वैधता समाप्त होने से पहले ही आरोपी ने वर्ष 2018 में दोबारा पासपोर्ट के लिए आवेदन कर दूसरा पासपोर्ट बनवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें