फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चोर गिरोह की चार महिलाएं गिरफ्तार, ऑटो में बैठी महिलाओं का पर्स और आभूषण करतीं थी चोरी

विज्ञापन
शहर कोतवाली में टप्पेबाजी के मामले में पुलिस ने चार महिलाओं को किया गिरफ्तार। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
मऊ। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने शुक्रवार की सुबह महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। ई-रिक्शा में बैठी महिला के पर्स से पैसे और आभूषण चोरी करते हुए गुलशाना, सीमा, पिंकी और रीना को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उनके पास से चोरी के 20 हजार रुपये भी बरामद हुए। पूछताछ के बाद चारों को जेल भेज दिया गया। एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा थाना के बिजहरी गांव निवासी सीमा देवी अपने मायके मऊ आ रही थीं।
ट्रेन से उतरने के बाद वह आजमगढ़ मोड़ से ई-रिक्शा से गंतव्य की ओर जा रही थीं। जिला अस्पताल के पास आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना के अंडाखोर हाल पता मऊ कोतवाली के मुंशीपुरा निवासी गुलशाना, सीमा, पिंकी, रीना ई-रिक्शा पर आकर बैठ गईं।
विज्ञापन

ये चारों महिलाएं तहसील सदर गेट पर उतरीं, जिसके तुरंत बाद शक होने पर सीमा देवी ने अपना पर्स देखा तो उसमें रखे 20 हजार रुपये, सोने का लॉकेट और 05 चांदी की जियूतिया गायब थी।
सामान गायब होने पर सीमा ने चोर-चोर का शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग और मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार यादव और तृप्ति पांडेय ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
सीमा देवी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने संदेह के घेरे में आईं चार महिलाओं को गिरफ्त में लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 20 हजार रुपये नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें