फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 बाइकों सहित चार चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
शहर कोतवाली,दक्षिणटोला थाना पुलिस और स्वाट टीम के संयुक्त आपरेशन में 10 बाइकों के साथ पकड़े गए तीन बाइक चोर। - फोटो : mau
विज्ञापन
जिले के दो थानोें की पुलिस ने चार बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की 13 बाइकें बरामद की। गिरफ्तार किए गए चोरों में एक 25 हजार का इनामी बदमाश भी शामिल है। यह चोर अपनी गर्लफ्रेंडों को महंगे गिफ्ट आदि देने के लिए चोरी करते हैं। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर पुलिस की इस सफलता को मीडिया के सामने रखा। कहा कि पुलिस टीम को पांच हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश के लिए क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार की तरफ से एंटी थेफ्ट टीम का गठन किया गया है। इस टीम ने कोतवाली, दक्षिण टोला थाना एवं क्राईम ब्रांच के सहयोग से चोरी की दस बाइकों को बरामद करने में सफलता हासिल की। इस दौरान वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को कृषि मंडी समिति के पास से शनिवार की देर रात को पकड़ा। एएसपी की मानें तो पक़ड़े गए आरोपियों में दीपक गिरी के विरूद्घ जिले के विभिन्न थानों में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं दीपक सरायलखंसी थाने में दर्ज गैगेस्टर एक्ट में वांछित भी है। उसके उपर 25000 का ईनाम घोषित किया है। पूछताछ मेें वाहन चोर गिरोह के एक बड़े नेटवर्क का पता चला। इसमें मऊ ,गाजीपुर एवं आजमगढ़ जिलों के कई युवक शामिल हैं। एएसपी ने बताया कि वाहन चोर गिरोह के सदस्य ब्रांडेड कपड़े ,जूते, लेटेस्ट मोबाईल फोन एवं गर्ल फ्रेंड को देने के लिए महंगे गिफ्ट आइटम देने जैसे मंहगे शौक पालते हैं इसके लिए ये वाहन चोरियां करते हैं। चोरी की गाड़ियों को पांच रुपयों तक में बेचा जाता है।

गिरफ्तार चोरों में दीपक गिरी पुत्र अवधेश रानीपुर थाने के खुरहट गांव का निवासी है, जबकि आकिब पुत्र फखरुद्दीन दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के मदनपुरा मुुहल्ले का तथा अतुल चौहान उर्फ अजय पुत्र भोला सरायलखंसी थाने के आदेडीह गांव का रहने वाला है। एएसपी ने बताया कि वाहन चोर बाइकों को चुराने के बाद उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते हैं। पुलिस अधीक्षक ने वाहन चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। दोहरीघाट : मुखबिर की सूचना पर  थाने की पुलिस ने रामपुर धनौली से रविवार को एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने चोरी की कई मोटरसाइकिलों के बारे में बताया। पुलिस के अनुसार पकड़े गये चोर की निशानदेही पर अलग अलग स्थानों से तीन मोटरसाईकिलें बरामद की गईं।  पकड़ा गया चोर मोनू विश्वकर्मा पुत्र सुबाश विश्वकर्मा दोहरीघाट थाने के नवापुरा गांव का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें