फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में मांस बेंच रहे चार दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन
नगर के सिंधी कालोनी में शुक्रवार की रात मीट की दुकान से सैम्पलिंग करते खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभ - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं शहर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की देरशाम को खुले में मांस की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर धरपकड़ की कार्रवाई की। इसमें चार विक्र्रे ताओं को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने शहर के हट्ठीमदारी के पास दक्षिण टोला थाने के महरनिया निवासी अली अहमद पुत्र स्व. गुलाम ,बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली के टीका देवरी निवासी कासिम पुत्र वकील, शहर के भरहू का पूरा निवासी एखलाक पुत्र स्व. शब्बीर, हरिकेश पुरा मुहल्ला निवासी नसीब पुत्र स्व. खलीउल्लाह को खुले में मांस बेचते पकड़ा।
वहीं टीम की कार्रवाई से शहर में मांस के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। काफी मात्रा में बरामद मांस को पास में मौजूद लोगों को बंटवा दिया। अधिकारियों ने कहा कि इन दुकानदारों द्वारा खुले में मांग बेंचकर नियत गाइड लाइन का उल्लंघन तो किया जा रहा है ,साथ ही लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस ने पकड़ गए चारों दुकानदारों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शनिवार को सभी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें