फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत ढही चार लोग घायल

विज्ञापन
नगर के अलीनगर में बारिश के कारण गिरी मकान की छत। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर मुहल्ले में बरसात के दौरान बृहस्पतिवार की रात हुई भारी बारिश से एक व्यक्ति के मकान की छत शुक्रवार की सुबह अचानक ढह गई। इस घटना में परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों को आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी ने जिला अस्पताल जाकर सभी घायलों के समुचित इलाज का भरोसा दिया और सीएमएस से घायलों का उपचार समचित तरीके से कराने को कहा।
विज्ञापन

अली नगर के निवासी अशफाक अहमद (60) का पुराना मकान है। सुबह परिवार के लोग अपने दिनचर्या में मश्गूल थे कि अचानक एक कमरे की दत ढह गई। छत के मलवे में दबकर अशफाक (60) शकील अहमद (40), इजहार अहमद (62) और सैफ (10) घायल हो गए। मलवे में दबकर कमरे में रखी सारी गृहस्थी बरबाद हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी खतरे से बाहर बताए गए हैं।हादसे से सूचना मिलते ही नगरपालिका तय्यब पालकी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का समुचित तरीके से इलाज करने के लिये सीएमएस से कहा। पालिकाध्यक्ष के साथ सभासद प्रतिनिधि मुनव्वर ,अब्दुल गफूर,इश्तेयाक अहमद,मोहम्मद ग़जाली,शाहनवाज अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें