चिरैयाकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के गगनपुर गांव में सार्वजनिक भूमि में पौधा लगाने पर बुधवार की दोपहर मारपीट हो गई। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्ष से दो-दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार गगनपुर गांव निवासी सौरभ राम ने घर के सामने स्थित गड्ढे को मिट्टी डालकर भर दिया था, जो सार्वजनिक है। बुधवार की दोपहर शंकर राम उसी जमीन में पौधा लगा रहा था। सौरभ राम के मना करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। घटना में चंद्रमी (65) और करन राम (24) घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सीता, सौरभ, चंद्रमी और अंजली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।