फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले चार नए संक्रमित मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को 2245 लोगों की जांच रिपोर्ट मिली। इसमें चार नए संक्रमित मरीज मिले। चारों मरीज ग्रामीण क्षेत्रों में मिले है। वहीं एक मरीज की मौत से मृतक मरीजों का आंकड़ा 76 पहुंच गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 1260 संदिग्धों की जांच आरआरटी टीमों द्वारा की गई। इसमें एक संक्रमित मरीज मिला। जबकि आजमगढ़ से आई 985 जांच रिपोर्ट में दो और ट्रूनाट जांच में एक संक्रमित मरीज मिला। संक्रमित मरीजों में घोसी ब्लाक से एक, फतेहपुर मंडाव ब्लाक से एक, रतनपुरा ब्लाक से एक और एक अन्य क्षेत्र से मिला है। जिले में कुल मरीजों की संख्या 8 हजार 266 पहुंच गई। इसमें 8 हजार 96 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। 76 मरीजों की मौत हो चुकी है, सक्रिय 94 मरीजों में से 32 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें