फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद की अवधि 30 तक बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व किसान नेता राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, कृषि उत्पादन आयुक्त, अपर मुख्य सचिव खाद्य व रसद उत्तर प्रदेश के साथ ही जिलाधिकारी को ई मेल से पत्र भेजकर गेहूं क्रय की समय सीमा 30 जून करने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने पत्र में कहा है कि सरकारी क्रय केंद्र पर न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति कुंतल की दर से किसानों का भुगतान होता है, यदि जिले में खरीद बंद हो जाएगी तो किसान अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सेठ साहूकारों को 1400 रुपये कुंतल से लेकर के 1500 रुपये कुंतल गेहूं बेचने को विवश हो जाएंगे। जिले में 49 क्रय केंद्र हैं लेकिन आज तक मात्र कुछ केंद्रों पर ही कुछ दिन ही खरीद हो पाई है। जिले में बहुत से किसान ईपास मशीन ऑनलाइन टोकन 15 जून तक का लिया है। किसान प्रतिदिन अप्रैल से क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद हेतु चक्कर काट कर निराश होकर घर आता है। जिले में खरीद की दशा यह है कि किसान अपना ट्रैक्टर ट्राली पर लदा गेहूं लेकर 12 दिनों से क्रय केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार कर रहा है। जिले में गेहूं की खरीद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और कोविड-19 की महामारी से प्रभावित हुई है। ऐसे में गेहूं खरीद की समय सीमा 30 जून तक बढ़ाई जाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें