मऊ। शिक्षा सत्र का नौवां माह चल रहा है, लेकिन जिले के परिषदीय विद्यालयों में अभी तक 40 से 50 प्रतिशत तक ही कोर्स पूरा हो सका है। अभी तक 50 प्रतिशत बच्चे ही ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़ पाए हैं। ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित बच्चों के लिए विभाग की तरफ से बेसिक शिक्षा आप के द्वार शुरू किया गया है। इसके तहत संबंधित विद्यालय के शिक्षक गांवों में टोली बनाकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं।
जिले में 1060 प्राथमिक और 442 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 1.49 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। कोरोना काल में अप्रैल से विद्यालय बंद चल रहे हैं। ऑनलाइन क्लास चल रही है। अभी तक 50 प्रतिशत छात्र-छात्राएं ऑनलाइन जुड़े पाए हैं। प्रत्येक विद्यालय का वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से वाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई की निगरानी की जाती है। ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित बच्चों के लिए बेसिक शिक्षा आपके द्वार शुरू किया गया है।
संबंधित विद्यालयों के शिक्षक गांवों में जाकर टोली बनाकर बच्चों को पढ़ाते हैं। अभी तक 40 से 50 प्रतिशत कोर्स ही पूरा हो सका है। नगर शिक्षा अधिकारी अशोक गौतम का कहना है कि 50 प्रतिशत बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़ गए हैं। ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित बच्चों के लिए बेसिक शिक्षा आपके द्वार शुरू किया गया है। शिक्षक गांवों में जाकर बच्चों की टोली बनाकर पढ़ा रहे हैं।
नेटवर्क समस्या से बाधित होती है ऑनलाइन पढ़ाई
फतहपुर मंडाव। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के परिषदीय विद्यालयों में अभी तक 40 से 50 प्रतिशत तक ही कोर्स पूरा हो पाया है। इस संबंध में उच्च प्राथमिक विद्यालय कमलसागर के आठवीं के छात्र अमित जायसवाल का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई में नेटवर्क, समय से बिजली न रहना आदि समस्या से पढ़ाई में व्यवधान आ जा रहा है।
इसी क्रम में अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक विद्यालय बस्ती के चौथी कक्षा के छात्र अमित कुुमार का कहना था कि ऑनलाइन क्लास पढ़ाई चल रही है। अभी तक 45 प्रतिशत ही कोर्स पूरा हो पाया है। विद्यालय के अंकित का कहना था कि स्मार्ट फोन नहीं है। कभी कभार शिक्षक पढ़ाने आते हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय कमलसागर के आठवीं के छात्र शक्ति वर्मा का कहना था कि ऑनलाइन पढ़ाई में समस्या आ रही है। अभी तक 50 प्रतिशत कोर्स पूरा हो पाया है। उच्च माध्यमिक विद्यालय कमलसागर के प्रधानाध्यापक रामचंद्र का कहना है कि समय से कोर्स को पूरा कर लिया जाएगा।
45 से 50 प्रतिशत कोर्स हो सका है पूरा
पिपरीडीह। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के परिषदीय विद्यालयों में अभी तक से 45 से 50 प्रतिशत कोर्स हो पाया है। ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित बच्चों के लिए विभाग की तरफ से बेसिक शिक्षा आपके द्वार शुरू किया गया है। प्राथमिक विद्यालय के चौथी कक्षा के छात्र प्रीतम का कहना है कि अभी तक 50 प्रतिशत तक ही कोर्स पूरा हो पाया है। इसी क्रम में चौथी कक्षा की छात्रा अंशिका का कहना था कि विद्यालय न खुलने से समस्या आ रही है। ऑनलाइन पढ़ाई तो चल रही है, लेकिन कभी नेटवर्क, तो कभी आवाज ही नहीं आती है।