ब्लॉक क्षेत्र के भदसा मानोपुर में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन से चढ़ने उतरने के लिए बने रैंप पर दरारें पड़ने लगी हैं। स्थानीय लोगों ने धांधली का आरोप लगाते हुए इसकी जांच कराकर मरम्मत कराने की मांग की है।
वाराणसी गोरखपुर राष्ट्रीय राज्यमार्ग बनने के साथ ही अभी से गुणवक्ता पर सवालियां निशान खड़ा होने लगा है। स्थिति यह है की घटिया सामग्री के कारण बन रही सड़क अभी से टूटने लगी है। जेपी ग्रुप ने क्षतिग्रस्त हो चुके रैंप की तीन माह पूर्व मरम्मत कराई थी लेकिन गुणवत्ता खराब होने के कारण दरार पड़ने से जगह जगह से फट चुकी है।
क्षेत्र के नरसिंह राय, विपुल, अवधेश, नवीन ने बताया कि हर मानक के अनुरूप कार्य नहीं होने से रैंप तीन माह में उखड़ गया है। अभी तक फोरलेन का उद्घाटन भी नहीं हुआ है। जेपी ग्रुप के पीडी भावेश अग्रवाल ने कहा कि जहां सड़क में दरार बनी है वहां की मरम्मत कराई जाएगी।