फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सरकारी अस्पतालों में 58 डेंगू के मरीजों को नहीं मिला उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में अभी तक बाहर से आने वालों के साथ कुल 58 डेंगू के मरीज मिले हैं। इन सभी मरीजों को अभी तक एक भी सरकारी अस्पताल में उपचार नहीं मिला है। पाॅजिटिव मिले सभी मरीजों का निजी अस्पतालों में इलाज किया गया। हालांकि विभाग डेंगू के मरीजों के इलाज का दावा कर रहा है। देखा जाए तो इसका लाभ सही मायने में मरीजों को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

संक्रमण के बढ़ने के बाद से जनपद में अभी तक निजी सहित सभी सरकारी अस्पतालों में तीन लाख लोगों की जांच कराई गई। डेंगू के लक्षण मिलने पर जांच व उपचार के लिए मरीज नगर के प्रमुख अस्पतालों मे इलाज के लिए जा रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग मरीजों की जांच व उपचार का दावा कर रहा है। अभी तक डेंगू पाॅजिटिव मिले मरीजों ने नगर के चार प्रमुख अस्पतालों में उपचार कराया है। इनमें करीब 70 फीसद मरीजों का उपचार फातिमा अस्पताल में किया गया है। जबकि कुछ मरीज राहुल अस्पताल, प्रकाश हास्पिटल, शारदा नारायण अस्पताल, मऊ स्टार सिटी और ललिता अस्पताल में भर्ती पाए गए।
जिला मलेरिया अधिकारी बेदी यादव ने बताया कि जनपद में जांच में के दौरान अभी तक 58 मरीज पाए गए है, इसमें 51 स्वस्थ हो चुके है। जबकि 7 मरीजों का उपचार चल रहा है। नगर क्षेत्र से 10 मरीज मिले हैं, बाकी ग्र्रामीण क्षेत्रों से ही हैं। बाहर से आने वालों का आकड़ा सबसे अधिक है।
विज्ञापन

बताया कि शासन के निर्देश पर डेंगू की पुष्टि के लिए जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के लैब में एलाइजा की जांच अनिवार्य कर दी गई है। नगर के चार और ग्रामीण क्षेत्र की सभी 40 पीएचसी तथा सभी नौ सीएचसी पर डेंगू की जांच किट और पांच-पांच बेड संरक्षित किए गए हैं। जिला अस्पताल में दस बेड का डेंगू वार्ड भी बनाया गया है। जनपद से लैब में औसतन 15 से 20 मरीजों की प्रतिदिन एलाइजा जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें