फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से चार सौ बोझ गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी/दोहरीघाट। घोसी कोतवाली क्षेत्र के खानपुर बुजुर्ग गांव के सीवान में आग लगने से खलिहान में रखे गेहूं के चार सौ बोझ जल कर राख हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्नि शमन विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाया।
विज्ञापन

नगर से सटे मानिकपुर असना गांव के सीवान में किसी ने गेहूं के डंठल को जलाने के लिए शनिवार की दोपहर तीन बजे आग लगा दी। हवा के तेज लपटों से आग खानपुर बुजुर्ग तक पहुंच गई। इस अगलगी में खलिहान में रखे अच्छेलाल राजभर, अंचल राजभर एवं चंद्रिका सहित अन्य का 400 बोझ जल कर नष्ट हो गए। इसकी सूचना पाकर घोसी एवं मधुबन के अग्नि शमन विभाग के कर्मचारियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। उधर दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सरयां के दक्षिणी छोर पर नहर के किनारे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे राम आशीष राय निवासी ठाकुर गांव का तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग इतनी विकराल थी कि उसका दायरा लगभग 3 किलोमीटर तक फैल गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, आग बीबीपुर बंधे के पास पहुंच गई थी। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं नहर के नीचे एप्रोच में बनी जगह में किसान द्वारा रखा गया भूसा जलकर राख हो गया। इस अगलगी में लगभग पांच सौ बीघा के क्षेत्रफल में खेतों में रहे गेहूं के अवशेष जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें