मऊ। सीएमओ डा. एससी सिंह ने शनिवार की सुबह मधुबन तहसील क्षेत्र के एक सीएचसी और एक पीएचसी का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान दो महिला चिकित्सक सहित 4 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने अनुपस्थित चिकित्सक एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी शनिवार की सुबह 10:30 बजे सुबह मधुबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में चारों तरफ गंदगी मिली वहीं महिला चिकित्सक डॉ हरजीत कौर और दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसी क्रम में सीएमओ फतेहपुर मंडाव सीएससी पहुंचे यहां महिला चिकित्सक डॉ अनीता सिंह अनुपस्थित मिलीं। इस दौरान सीएमओ ने वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। सीएमओ के निरीक्षण से अस्पताल में हड़कंप मचा रहा।
भनक लगते ही ड्यूटी पर पहुंचे डॉक्टर व कर्मचारी
मधुबन तहसील में सीएमओ के निरीक्षण की जानकारी मिलते ही पीएचसी दुबारी, तिघरा, सुग्गीचौरी पर तैनात डॉक्टर व कर्मचारी अपने अपने केंद्र पर पहुंच गए।इस दौरान सीएचसी फतेहपुर मंडाव व पीएचसी मधुबन के कर्मचारियों से फोन पर सीएमओ के लोकेशन की जानकारी लेते दिखे।