फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिनों से बिजली गुल, लोगों में गुस्सा

Sun, 19 Apr 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना रानीपुर क्षेत्र के तेंदुली चट्टी पर मऊ-चिरैयाकोट मार्ग पर चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा इसी को लेकर भड़क गया।
विज्ञापन



खंभा टूट जाने के चलते गुल बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मऊ-चिरैयाकोट मार्ग को बांस-बल्लियों से जाम कर दिया। जाम की सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा एवं बड़ागांव विद्युत सब स्टेशन के जेई पहुंचे।


उनके आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। जाम दस बजे से 11 बजे तक एक घंटे तक रहा। इस दौरान राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।


बड़ागांव विद्युत उपकेंद्र से संचालित बिजली के चार पोल चार दिन पूर्व मंझरियां गांव के निकट एक ट्रेक्टर की टक्कर से टूट गए। चार बिजली के खंभे धराशाही होने से आधा दर्जन गांव मंझरिया, पलिगढ़, लोहाटिकट आदि गांवों की बिजली गुल थी।
विज्ञापन



 लोग बार-बार बिजली विभाग के अधिकारियों को इस बाबत सूचना दे रहे थे इसके बावजूद पोल की मरम्मत कराकर बिजली आपूर्ति  को बहाल नहीं कराया गया। इससे लोगों में गुस्सा भ्ार गया। इसे लेकर कई गांव के लोगों ने रविवार को मऊ-चिरैयाकोट मार्ग पर जाम लगा दिया।


जाम की सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा एवं जेई विनोद यादव पहुंचे। ग्रामीणों को किसी प्रकार समझा बुझाकर अधिकारियों ने जाम समाप्त कराया। आश्वासन दिया कि जल्द ही बिजली आपूर्ति ठीक की जाएगी।
विज्ञापन



 जाम करने वालों में मुख्य रूप से मनोज सिंह, संतोष श्रीवास्तव, विज्ञानलाल, सुशील, संदीप सिंह, हीरालाल, सुनील, अमरनाथ, रामनरेश            यादव, रामनरेश यादव आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें