फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र में चार मामले निस्तारित

विज्ञापन
नगर के बकवल स्थित महिला थाने पर परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में मामलों को सुलझाते सदस्य। - फोटो : mau
विज्ञापन
परिवार परामर्श केंद्र की बैठक रविवार को पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में हुई। इसमें कुल 15 पारिवारिक मामले आए, जिसमें परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से चार मामलों का निस्तारण हुआ। शेष मामलों में बैठक की अगली तिथि तीस सितंबर 2018 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजेे जाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


केंद्र के सदस्यों के समक्ष देवचंद राजभर और जनार्दन राजभर के मामले में पक्षकारों ने बताया कि जमीन को लेकर जो विवाद चल रहा था उसे लेखपाल और कानूनगो द्वारा मौके पर पहुंचकर सीमांकन कर हल करा दिया है। जिस पर मामले को निस्तारित कर दिया गया। वहीं आरती और संजय के मामले में पीड़िता के अनुरोध पर पत्रावली निस्तारित कर दी गई। अशोक पांडेय और इंद्रकला तथा रामप्रताप और सुमन के मामले में पक्षकारों के लगातार अनुपस्थित रहने के चलते पत्रावली निस्तारित कर दी गई।

इस दौरान एक मामले में पक्षकारों ने सुलह के लिए समय की मांग की। वहीं पांच मामलों में एक- एक पक्षकार उपस्थित हुए तथा पांच मामलों में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ। जिसके चलते बैठक की अगली तिथि तीस सितंबर 2018 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में परामर्श केंद्र के सदस्यगण सर्वेश दूबे, इब्राहिम सेवक, विनोद कुमार सिंह, रत्नेश पांडेय, मौलवी अरशद, डा.एम ए खान, निरीक्षक अनीता सिंह, दीवान चंदा सिंह आरक्षी पुष्पा गुप्ता ने अपना योगदान दिया। बैठक में काफी संख्या में पक्षकार और उनके परिजन उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें