फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से लगी आग,चार बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
चिरैयाकोट के कमालचक पुरवा मे गेहूं की खड़ी फसल अज्ञात कारणों से आग लगने के बाद जलकर राख हुई फसल। - फोटो : MAU
विज्ञापन
चिरैयाकोट। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के ग्राम कमालचक पुरवा में शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे आग लग गई। आगलगी में दरियापट्टी निवासी राधेश्याम, रामवृक्ष यादव, रामबचन यादव और चंद्रजीत यादव ,कमालचक निवासी सतीराम राम की चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

तेज हवा चलने के कारण आग की लपटों को देखकर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों के अथक प्रयास के चलते आग पर किसी तरह से काबू पाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझने तक नहीं पहुंची थी। लोगों का कहना था कि यदि फायर ब्रिगेड की गाड़ी आ गई होती तो आग फैलने नहीं पाती और गेहूं की फसल को बचाया जा सकता था। बाद में एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना रामभवन तिवारी ने निरीक्षण कर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें