वलीदपुर (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नरौनी गांव में शनिवार को पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हो गई थी। घायल की इलाज के दौरा वाराणसी में मौत हो गई। इस मारपीट में पूर्व प्रधान के छोटे भाई धर्मराज (25) पुत्र बृजराज यादव को गंभीर चोटें आ गई। स्थानीय सीएचसी के डाक्टरों की सलाह पर उन्हें इलाज के दौरान बीएचयू में भर्ती कराया गया। वहां रविवार को उनकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई छविराज यादव की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार देर शाम गांव के चार लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
आरोप है कि पूर्व प्रधान के छोटे भाई को उसी गांव के चार लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हथियार से सिर में मारकर घायल कर दिया। घायल को उनके बड़े भाई मुहम्मदाबाद गोहना के निजी अस्पताल ले गए लेकिन हालत गंभीर होने पर परिजन आजमगढ़ लेकर चले गए फिर वाराणसी बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान घायल पूर्व प्रधान के छोटे भाई धर्मराज यादव की मौत हो गई। इधर पुलिस चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। परिजन शव लेकर वाराणसी से घर के लिए रवाना हो गए हैं। इस बाबत कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठककाक हना था कि नरौनी गांव में शनिवार को मारपीट हुई थी जिस पर छविराज यादव के तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। धर्मराज की मौत के बाद मुकदमे की धारा में परिवर्तन किया जाएगा।