फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: समाजवाद के मूल स्तंभ थे घोसी के पूर्व सांसद राजकुमार राय

विज्ञापन
विभूति नारायण इण्टर कालेज के प्रांगण में  पूर्व सांसद पूर्व मंत्री स्व: राजकुमार राय की तेरहवीं
विज्ञापन
सूरजपुर। दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र के सूरजपुर न्याय पंचायत के विभूति नारायण इंटर काॅलेज के प्रांगण में बुधवार को समाजवाद के पुरोधा और पूर्व सांसद राजकुमार राय की तेरहवीं पुण्यतिथि मनाई गई।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि समारोह में आए वक्ताओं ने उन्हें समाजवाद का मूल स्तंभ बताया। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य गंगाधर राय ने कहा राजकुमार राय समाजवाद के मूल स्तंभ थे। जाति धर्म से ऊपर उठकर जीवन पर्यंत गरीब, बेसहारा, दलित, पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ते रहे। उन्होंने पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने में प्रमुख भूमिका निभाई।
कांग्रेस के पूर्व विधायक अमरेश चंद पांडेय ने कहा कि राजकुमार राय संघर्षशील, जुझारू, कर्मठ एवं जनप्रिय नेता थे। हम सभी को उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की जरूरत है।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा मुख्य रूप से कॉलेज के प्रबंधक राकेश कुमार राय, जनार्दन राय, गंगाधर राय, अरविंद कुमार राय, अजय राय, चंद्रकिशोर पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामध्यान यादव, शिखर राय, तेज बहादुर राम आदि शामिल थे। संचालन अरविंद कुमार राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें