फतहपुर मंडाव। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र के ब्रह्मस्थान पहुंचे। यहां पर उन्होंने श्री राम दरबार, श्री राधा कृष्ण, शिव बाबा दरबार मंदिरों में नव मूर्तियों का अनावरण और पूजन किया। इसके उपरांत शहीद स्मारक मधुबन पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर आजादी के नायकों को नमन किया।
इस दौरान पूर्व में निश्चित कार्यक्रम के अनुसार बच्चों का संवाद कार्यक्रम तेज धूप के चलते यह कार्यक्रम स्थगित किया गया। इस दौरान साथ में विधायक राम विलास चौहान भी रहे।
पूर्व सचिव ने मधुबन कांड की स्मृति में बने स्मारक परिसर की साफ-सफाई एवं व्यवस्था का जायजा लिया। यहां तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसडीएम मधुबन राजेश अग्रवाल को स्मारक परिसर के आसपास किसी प्रकार के अतिक्रमण न होने देने का निर्देश दिया।
इसके उपरांत प्रमुख सचिव डुमरी मर्यादपुर स्थित भाजपा नेता राष्ट्र कुंवर सिंह और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुमार सिंह शुभम के महाविद्यालय पर पहुंचे जहां प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान यूपीएससी मैं रैंक लाने वाले प्रियांशु मिश्रा एवं एमबीबीएस में चयनित प्रज्ञा सिंह, कॉमर्स के टॉपर छात्र शिवम मिश्रा, पावनी मद्धेशिया आदि प्रतिभाओं को अंगवस्त्रम और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस है हर व्यक्ति को एक पौधा मां के नाम लगाना चाहिए। कार्यक्रम को विधायक रामविलास चौहान, भाजपा नेता राष्ट्र कुंवर सिंह, प्रवीण कुमार सिंह शुभम आदि ने संबोधित करते हुए सभी प्रतिभा संपन्न प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना किया।