फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षकों को नि:शुल्क वितरित किया जाए फार्म 16

विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर मांगाें को लेकर प्रदर्शन करते माध्यमिक ​शिक्षक संघ एकजुट से 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के तत्वावधान में शिक्षकों ने फार्म 16 मुफ्त वितरित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से मांगों को पूरा करने के आश्वासन पर मामला शांत हो सका। प्रदर्शनकारी शिक्षकों का कहना था कि पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित किए गए शिक्षकों और कर्मचारियों के एनपीएस खाते में जमा धनराशि को कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में अंतरित किया जाए।
जनपद के एनपीएस शिक्षकों की धनराशि अपडेट की जाए। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से फार्म 16 नि:शुल्क नहीं मिल पा रहा है और इसके लिए रुपये की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

शिक्षकों की मांगों का निस्तारण करने के बजाय उन्हें लंबित रखा जा रहा है। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद के आश्वासन पर मामला शांत हो सका।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश महामंत्री राजीव यादव, जिलाध्यक्ष जयराम यादव, जिला मंत्री देवानंद, जिला कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, राम अवध आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें