फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूले बिसरे शहीदों को सम्मान

Sun, 17 Jan 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। स्वतंत्रता संग्राम में जिले के सैकड़ों वीर शहीद हैं, लेकिन उन्हें याद नहीं किया जाता। ऐसे शहीद जो सिर्फ इतिहास के पन्नों में दबकर रह गए हैं, उन्हें याद करने के लिए जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन



 इसमें उन सभी शहीदाें को  नमन किया जाएगा। शहीद बंधु चौहान एवं सुदामा चौहान की स्मृति में 24 जनवरी को घोसी के सरायसादी स्थित जनता जूनियर हाई स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह बातें रविवार को नगर के एक प्लाजा में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कार्यक्रम की आयोजक एवं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शकुंतला चौहान ने कही।


कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर राजनीतिक है। इस कार्यक्रम में सभी दलों के साथ ही हर वर्ग के लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम में भाकपा के राष्ट्रीय नेता अतुल कुमार अंजान, पूर्व सांसद संतोष सिंह, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, प्रो. डा. केएन सिंह विश्वविद्यालय गोरखपुर, प्रो. पीआर चौहान विश्वविद्यालय गोरखपुर, प्रो. आनंद मिश्रा दीपायन बीएचयू वाराणसी आदि प्रमुख रूप से भाग लेंगे।
विज्ञापन



यहां के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामविलास पाण्डेय ने अपनी किताब में स्वतंत्रता संग्राम की पूरी गाथा लिखी है। इसमें जिले के 937 शहीदों का जिक्र आया है। लेकिन नाममात्र शहीदों को ही याद किया जाता है। कहा कि ऐसे परिवार के लोग जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया और देश को आजाद कराया उनके परिवार की दयनीय स्थिति है।


सरकार भी उन्हें ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मानती है जिनका नाम सरकारी दस्तावेज में दर्ज है। जबकि अधिकांश लोगों ने अपना नाम इसलिए नहीं दर्ज कराया कि वह आजादी के बदले भारत सरकार से पेंशन या कोई सुविधा नहीं लेना चाहते थे। जिले के सैकड़ों लोगों का नाम अगुवा दस्ता में शामिल रामविलास पांडेय की पुस्तक में अंकित है।


कहा कि ऐसे ही लोगों को याद कर उन्हें गणतंत्र दिवस से पहले ही श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम शहीद बंधु चौहान एवं सुदामा चौहान की स्मृति में हो रहा है। इस अवसर पर विधि चौहान सहित उनके समर्थक उपस्थित रहे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें