फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ट्रेन में छूटा कैमरा पाकर खुश हुआ विदेशी मेहमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रेलवे सुरक्षा बल की मदद से स्वीडिश नागरिक का ट्रेन में छूटा कैमरा उसे लौटाया गया। नागरिक ने रेलवे प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।गाड़ी संख्या-01025 के वातानुकूलित श्रेणी के कोच ए-वन से रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल राम बड़ाई को काले रंग के बैग समेत कैमरा मिला। इसकी कीमती लगभग-रु 50 हजार बताई गई। कांस्टेबल ने रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट मऊ पर सामान सुपुर्द कर दिया। पड़ताल में पीएनआर नंबर से पता चला कि बर्थ संख्या 33, 36 पर स्वीडन निवासी एरिक स्वेन ने यात्रा की थी। 18 जुलाई को उक्त ट्रेन से खजुराहो से चलकर 19 जुलाई 2023 को वाराणसी आ रहा था। मऊ में कैमरा बर्थ संख्या 33 पर ही छोड़कर उतर गया था। ट्रेन छूटने के बाद यात्री ने सीट पर कैमरा छूटने की शिकायत रेलवे के टोल फ्रीन नंबर पर करने के साथ ही रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

उप निरीक्षक मऊ इंद्रजीत यादव ने पासपोर्ट, वीजा, टिकट की स्व हस्ताक्षरित छाया प्रति आदि की पुष्टि करने के पश्चात स्वीडिश सह यात्री एवं ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल संजय कुमार मिश्रा के समक्ष सुपुर्दगी नामा बनाकर कैमरे को उसके मालिक के सुपुर्द कर दिया। कैमरा पाकर स्वीडिश यात्री ने भारतीय रेलवे एवं रेलवे सुरक्षा बल की सराहना की। आभार व्यक्त किया।
इसके पूर्व 14 जुलाई 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल ने वाराणसी ने गाड़ी संख्या-11071 से यात्री का छूटा बैग बरामद किया था। यात्री के उपस्थित होने और सामान की शिनाख्त करने पर बैग को उसके सुपुर्द किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें