फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सरयू नदी में उफान, तटवर्ती इलाकों में भय

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। कई दिनों से सरयू नदी का जलस्तर घटने के बाद एक बार फिर बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 10 सेमी की बढ़ोतरी हुई है। नेपाल बॉर्डर स्थित गिरजा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण सरयू का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। बुधवार को जलस्तर 68.30 मीटर पर था। बृहस्पतिवार को 68.40 मीटर हो गया। गौरीशंकर घाट पर लगे मीटर गेज पर खतरा बिंदु 69.90 मीटर है। जिससे नदी अभी डेढ़ मीटर नीचे बह रही है। नदी के रुख से नगर समेत तटवर्ती क्षेत्रों के लोग अभी से ही सहमे हुए हैं। तटवर्ती इलाकों में कटान की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग कटानरोधी कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने में जुटा हुआ है। सिंचाई विभाग के जेई जयप्रकाश यादव ने बताया कि सभी बंधों पर मिट्टी का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जिन स्थानों पर कटावरोधी कार्य चल रहे हैं, उन्हें युद्ध स्तर पर मजदूरों को लगाकर पूरा कराया जा रहा है। समय से सभी कार्य पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें