मनबढ़ों के िखलाफ कलेक्ट्रेट पर 26 िदन से अनशन कर रहीं मां-बेटी की तरह ही कलेक्ट्रेट पर सोमवार इंसाफ की मांग करते हुए धरने पर बैठ गया।
रिपोर्ट के बाद भी दबंगों पर कार्रवाई न होने के विरोध में अपने परिवार और समर्थकों के साथ मधुबन थाना क्षेत्र के भवरापुर गांव निवासी सीयाराम ने धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मांगों को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
धरना प्रदर्शन के दौरान मधुबन थाना क्षेत्र के भवरापुर गांव निवासी सीयाराम ने बताया कि 4 दिसंबर को जमीन के विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोग आए और लाठी डंडे से उसे पीटने लगे।
बीच बचाव में उसकी पत्नि इसरावती को भी घायल कर िदया। जब वे मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंचे तो पुलिस ने एनसीआर दर्ज की। दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
जबकि घटना के बाद वह और उसकी पत्नी चार दिनों तक अस्पताल में बंद रहे। सीयाराम ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। जिसके बाद हम लोगों को विवश होकर सोमवार को धरने पर बैठना पड़ा।
धरना प्रदर्शन के दौरान डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते समय सीयाराम ने कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नही हुई और दबंगो पर कार्रवाई नही हुई तो 16 दिसंबर से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।