फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ का टूटा तिलिस्म तो कुछ ने कायम किया वर्चस्व

Sun, 13 Dec 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव में एक तरफ जहां कई नामचीन चेहरों व राजनिति  में अच्छी पकड़ रखने वालों का तिलिस्म टूट गया है तो कई चेहरे ऐसे भी हैं  जो अचानक चर्चा में आए और अर्श पर पहुंच गये हैं।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत का मुखिया बनने  का सपना पाल रखे ब्लाक के कई जाने पहचाने लोगों को गांव की जनता ने नकार  दिया है। प्रदेश में सत्तासीन सपा के मुहम्मदाबाद गोहना विधान सभा अध्यक्ष  रामशब्द यादव को भी हार का मुंह देखना पडा़ है। इसके आलावा ब्लाक के दो बार  ब्लाक प्रमुख रह चुके रामहर्ष यादव भी अपनी पत्नी को तीसरी बार ग्राम  प्रधान बनाने में कामयाब नहीं हो सके है।


इसके आलावा सपा के प्रदेश  कार्यकारिणी के सदस्य प्रेमचंद यादव की पत्नी व मौजूदा ग्राम प्रधान को भी  अपने गांव में हार का मुंह देखना पडा़ है। दूसरी तरफ सपा के यूथ ब्रिगेड  जिलाध्यक्ष अमीरूल्लाह खान, पूर्व ब्लाक प्रमुख व सपा नेता रामप्रकाश यादव,  सपा के विधान सभा प्रभारी रामू यादव आदि समेत अन्य कई लोग गांव की जनता का  विश्वास पाने में कामयाब रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें