फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डेढ़ महीने में प्लेटफॉर्म 4-5 से जुड़ जाएगा फुट ओवरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मऊ जंक्शन के प्लेटफॉर्म 4 और 5 बनने के साथ ही वहां पहुंचने के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। यह अगले डेढ़ महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। दो करोड़ रुपये की लागत से इसे प्लेटफॉर्म तीन तक बने पुराने फुट ओवरब्रिज से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

मऊ जंक्शन से सफर शुरू करने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए प्लेटफॉर्म 4 और 5 बन कर तैयार हो चुका है। जल्द ही यहां पर ट्रेनों का ठहराव होगा। इस साल के आखिरी तक प्लेटफॉर्म चार और पांच के शुरू होने की संभावना थी, लेकिन अभी शेड लगाने के बाद इसे संवारा जा रहा है। वाटर बूथ, एस्केलेटर, लिफ्ट, चमकदार फर्श, महिला-पुरुष शौचालय और यूरिनल आदि सभी सुविधाएं बहाल की जाएंगी। इसके साथ ही यहां पहुंचने के लिए फुट ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। 5.05 करोड़ रुपये की लागत से नए प्लेटफॉर्म पर ये काम कराए जा रहे हैं। वर्तमान में तीन प्लेटफार्मों से रोजाना दिल्ली, मुंबई, गुजरात, पश्चिम बंगाल, बिहार और राजस्थान आने जाने वाली 22 जोड़ी से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं।
इनसेट
हर दिन 12000 लोगों का होता है आवागमन
सामान्य दिनों में रोजाना 12 हजार से अधिक लोग आते जाते हैं, लेकिन इन दिनों छठ के चलते भीड़ चार गुना अधिक बढ़ गई है। दिन पर दिन जनसंख्या बढ़ने के साथ ही रेल यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में प्लेटफॉर्म 4 और 5 बन जाने से रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का दबाव कम होगा। अधिक ट्रेनों की संख्या बढ़ाए जाने की उम्मीद है। कभी-कभी तीनों प्लेटफॉर्म के व्यस्त रहने से ट्रेन समय से नहीं पहुंच पाती हैं, इससे अनावश्यक लेट होता है। इसके साथ ही बलिया और गोरखपुर से चलकर दूसरे रास्तों से जाने वाली ट्रेनों का विस्तार करते हुए मऊ चलाया जा सकता है। इससे मालगाड़ियों के ठहराव और आवागमन में भी सुविधा होगी।
विज्ञापन



इनसेट

9.80 करोड़ से बनेगा नया फुटओवर ब्रिज
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बाहर मुख्य सड़क को फोरलेन कर दिया गया है। सर्कुलेटिंग एरिया में नई सड़कें बनाकर आवागमन बेहतर कर दिया गया है। दूसरी ओर लगभग 9.80 करोड़ रुपये की लागत से एक और फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा, जो रेलवे स्टेशन के बाहर पश्चिम की ओर सईदी रोड तक सभी प्लेटफॉर्म को जोड़ते हुए जाएगा। इन प्लेटफॉर्म के बन जाने से रेलवे स्टेशन शहर को दोनों तरफ से जोड़ेगा।


इनसेट -
सीजर क्रॉस ओवर समाप्त कर चालू हुआ था तीसरा प्लेटफॉर्म

2021 से पहले मऊ जंक्शन पर प्लेटफॉर्म 2 और 3 एक ही लाइन पर थे। एक लाइन में बने लंबे प्लेटफॉर्म को दो भागों में विभाजित कर इस पर ट्रेनों का संचालन होता था। फिर जनवरी 2021 कैंची (सीजर क्रॉस ओवर) का प्रयोग करके पुराने प्लेटफॉर्म को केवल दो नंबर बना दिया गया, जबकि तीन नंबर को नए प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दिया गया था।

-
कोट -
प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर बने फुट ओवरब्रिज को चार और पांच नंबर से जोड़ा जा रहा है। इस पर दो करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है, जो अगले डेढ़ माह में बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

- अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें