फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़न दस्ते ने पकड़े नौ लाख रुपयेे

Mon, 16 Jan 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उड़न दस्ते की टीम ने रविवार को अलग-अलग स्थानों पर तलाशी के दौरान नौ लाख 34 हजार 145 रुपये पकड़ा। इसमें सदर विधान सभा क्षेत्र के उड़न दस्ता ने वाहन में सवार पांच व्यापारियों से पांच लाख 46 हजार 830 रुपये, घोसी के अहिरानी मोड़ से तीन लाख तेइस हजार पांच सौ रुपये तथा मधुबन विधानसभा की उड़न दस्ता टीम ने 63 हजार 815 रुपये बरामद किए।  
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के चारों विधान सभाओं में उड़ान दस्ते की तैनाती की है। रविवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के ढेकुलिया घाट के पास से उड़न दस्ता की टीम ने एक कार की तलाशी के दौरान उसमें सवार पांच लोगों के पास से 546830 रुपये बरामद किया।
विज्ञापन

टीम के सदस्य सभी को साथ लेकर कोतवाली पहुंची। यहां व्यापारियों से रुपये का हिसाब मांगा गया। लेकिन वे हिसाब देने में असफल रहे।
मधुबन संवाददाता के अनुसार रविवार को उप जिलाधिकारी मधुबन विमल कुमार  दुबे के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के चचाईपार में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक मुर्गे की गाड़ी को रोक टीम के सदस्यों ने तलाशी ली। इस दौरान वाहन से 63 हजार 815 रुपये बरामद हुआ। टीम ने मुर्गा व्यापारी से हिसाब मांगा लेकिन वाहन चालक रुपये का कोई विवरण नही दे सका। इस कारण रुपये को जबत कर लिया गया। एसडीएम ने बताया कि चुनाव आयोग का आदेश है कि कोई व्यक्ति 49 हजार रूपये से अधिक की धनराशि लेकर नहीं चल सकता।
उधर घोसी संवाददाता के अनुसार रविवार की शाम चेकिंग के दौरान सात बजे के करीब उड़न दस्त ने अहिरानी मोड़ से तीन लोगों के पास से तीन लाख 23 हजार पांच सौ रुपया बरामद किया। इसमें गोरखपुर जिले के बड़हलगंज निवासी जेबी प्रसाद के पास से दो लाख रुपया, गोरखपुर जिला मुख्यालय निवासी डा. संतोष तिवारी के पास से 66 हजार रुपया तथा मुंबई के  रहने वाले मनमोहन मालू के पास 57 हजार पांच सौ रुपये  बरामद हुए। सभी व्यक्ति पुलिस को बरामद नोटों का ब्यौरा देने में असफल रहे।  
विज्ञापन

इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर सरालखंसी थाने के सामने देर शाम हो रही चेकिंग के दौरान उड़न दस्ता टीम ने एक व्यक्ति के पास से दो लाख 66 हजार रुपया बरामद किया। टीम प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोहरीघाट बाजार निवासी हरिशंकर के पास से यह धनराशि बरामद हुई। हरिशंकर के हिसाब न देने पर रुपया जब्त किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें