फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: धर्मपुर बिशनपुर गांव में पहुंचा बाढ़ का पानी, 24 रास्तों पर जलभराव

विज्ञापन
दुबारी के धर्मपुर बिशनपुर में पहुंचा सरयू नदी का पानी। संवाद
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर बिशनपुर सहित आसपास के गांवों में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। धर्मपुर विशुनपुर गांव में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के करीब 24 रास्ते पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। शुक्रवार को भी जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। परसिया हाहा नाला पर पानी का जलस्तर 66.36 सेंटीमीटर दर्ज किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले करीब एक सप्ताह से जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

लोगों को गांव से बाजार और जरूरी कामों के लिए आने-जाने में परेशानी हो रही है। नरहाघाट से हाता जाने वाला मार्ग, सुग्गी चौरी से बरहज घाट जाने वाला मार्ग, बरहज घाट से जरलहवा जाने वाला मार्ग और नरहाघाट से धर्मपुर टांड़ी जाने वाला मार्ग पानी में डूब गया है। इसके अलावा क्षेत्र के दर्जनों अन्य संपर्क मार्ग भी जलमग्न हैं। बाढ़ के बीच ग्रामीणों के सामने सबसे बड़ी समस्या पशुओं के चारे की बनी हुई है। ग्रामीण राहुल यादव, महातम यादव, रामभवन यादव, मोनू, सोनू यादव और ओमप्रकाश सरपंच सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द राहत व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी
जलभराव के बीच ग्रामीणों ने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ने की बात कही। क्षेत्र में त्वचा संबंधी रोगों के मामले बढ़ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधा और उपचार की व्यवस्था नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच और आवश्यक दवाओं की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव की व्यवस्था की गई है। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मधुबन प्रशासन पूरी तरह तैयार है। - दीपक कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी, मधुबन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें