फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ निकालीं झांकियां

विज्ञापन
मुंशीपुरा में संत रविदास जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल महिलाएं, युवतियां और अन्य। - फोटो : mau
विज्ञापन
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान गाजे बाजे संग जुलूस निकाला गया और रविदास  मंदिरों पर हवन पूजन किया गया। वहीं गोष्ठी और सभा के आयोजन कर संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला गया। उधर, जयंती पर भीड़भाड़ के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।   
विज्ञापन

जुलूस नगर के जेठमल पोखरा स्थित रविदास मंदिर से निजामुद्दीनपुरा, मुंशीपुरा, घोड़ा दलाल की बारी, मिर्जाहादीपुरा चौक से होते हुए बाबा झगरु दास जी की समाधि पर पहुंचा। वहां हवन पूजन के पश्चात सदर चौक, धोबिया इमिली बाजार होते हुए वापस मंदिर पहुंचा। जहां आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने संत रविदास के उच्च आदर्शो को अपनाने पर बल दिया। कहा कि महापुरुषों के आचरण को हमे अपने जीवन में उतारना चाहिए।

बकवल स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर कांग्रेसजनों की बैठक हुई। जिसमें संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि रविदास जी का अटूट विश्वास था कि ईश्वर की भक्ति के लिए सदाचार, परोपकार तथा सभ्य व्यवहार का पालन करना अति आवश्यक है।
विज्ञापन


रानीपुर : क्षेत्र के पलिया, फत्तेपुर, काझा, गोकुलपुरा, नेवादा, खुरहट सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। कोपागंज : कस्बा सहित ब्लॉक क्षेत्र  के कोपा कोहना में रविदास मंदिर से झांकी निकाली गई। जो चौक, भरत मिलाप, थाना होते हुए पुन: रविदास मंदिर पर समाप्त हुई।  रतनपुरा : बाजार सहित क्षेत्र के गाढा, मुस्तफाबाद, मढैली, बढनपुरा, मेऊड़ीकला, इटैली, दतौड़ा, गुलौरी, बिलौझा, तरवाडीह, अईलख, बीबीपुर, चकरा, जोगापुर मुंहवा मोड़  विभिन्न इलाकों में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई।
 मधुबन : कस्बा सहित क्षेत्र के दुबारी, मर्यादपुर, दरगाह, सिपाह इब्राहिमाबाद सहित विभिन्न स्थानों पर रविदास जयंती  धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अनुुयायियों ने जुलुस निकाला। आयोजित सभा में संत रविदास के विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया गया। दुबारी : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। जुलूस विभिन्न स्थानों से होते हुए रविदास प्रतिमा स्थल पर  सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य  जयेंद्र कुमार, रमेश प्रसाद, श्रीकांत, सुबासचंद शामिल रहे।

अमिला : संत रविदास मंदिर पर श्रद्घालुओं ने झांकी निकालकर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। जुलूस बसावनपुर, अकटहवां, पांडेय का पुरा अमिला सहित विभिन्न इलाकों से होते हुए कस्बे के पश्चिम तरफ मंदिर परिसर में सभा में तब्दील हो गया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ने अपने समाज को एक दिशा देने का काम किया।
पिपरीडीह :  रैकवारेडीह, भार, पतिला, बबुआपुर, ओन्हाइच, इटौरा, कहिनौर, सिहांव,कुशमौर सहित विभिन्न इलाकों में रविदास मंदिर से निकला जुलूस  भार, पिपरीडीह, हासपुर होते हुए समाधि स्थल पहुंचा। वलीदपुर  : कस्बा सहित क्षेत्र के चकजाफरी, घुटमा, करहां सहित विभिन्न इलाकों में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनायी गई। झांकियों के चलते मुख्य मार्ग काफी देर तक जाम रहा। 

चिरैयाकोट : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कमरवां गांव स्थित रविदास मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंदारा : नगर पंचायत अदरी, लैरोदोनवार, जयरामगढ़, फिरोजपुर, भेलाबांध, रईसा, पिपरौता, खालिसपुर सहित विभिन्न इलाकों में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कुसुम्हा :  क्षेत्र के फरसरा खुर्द, कुसुम्हा,  कोरौली, पाउस, पतनई, भगवान चक,मादी सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। अनुयायियों ने शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें