मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के धर्मपुर टाडी निवासी अधेड़ की रविवार शाम गांव के बाहर स्थित पोखरे में डूबने से मौत हो गयी। सोमवार सुबह पोखरे के तरफ नित्य क्रिया के लिए गये ग्रामीणों ने शव उतराया देख शोर मचाया। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। पोखरे से शव बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान उमाशंकर (40) के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।