फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश, पानी और सफाई व्यवस्था बकरीद से पहले ठीक कर लें : पालिकाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने अपने कक्ष में प्रकाश व्यवस्था, जलकल और सफाई व्यवस्था से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

पालिका चेयरमैन अरशद जमाल ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई, पथ प्रकाश और रास्तों की मरम्मत सहित विभिन्न बिंदुओं पर बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने बताया कि चांद के अनुसार शहर स्थित लगभग 54 ईदगाहों में आगामी 27-28 मई को ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी।
बैठक का उद्देश्य ईद-उल-अज़हा के त्योहार को देखते हुए नगर के समस्त नालों, नालियों, पथ प्रकाश, जलापूर्ति एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ ही जानवरों के अवशेषों के निस्तारण के लिए सुव्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित करना रहा।
विज्ञापन

अधिकारियों को इस संबंध में जवाबदेह बनाते हुए आगामी 27 मई से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि पालिका पूरी तरह से सफाई व्यवस्था पर फोकस किए हुए है। वाहनों की तैनाती, प्रकाश व्यवस्था एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर कार्य किया जा रहा है।
बैठक में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्य प्रकाश, राजीव कुमार शुक्ला, राजस्व निरीक्षक अमृता राय, जलकल जेई पंकज कुमार वर्मा, सिविल जेई मनोज कुमार सोनकर, रमेशचंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें