फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पैतृक मकान के विवाद में मारपीट में 13 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसा मानोपुर गांव में पैतृक मकान और सहन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में 26 मार्च को मारपीट और पथराव हुआ था। न्यायालय के आदेश पर कोपागंज पुलिस ने हरिवंश राय, परमहंश राय, अमित राय समेत 11 नामजद तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भदसा मानोपुर निवासी राजेश राय पुत्र स्वर्गीय हरिहर राय ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मऊ के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि पैतृक मकान और सहन के बंटवारे को लेकर उनका विवाद हरिवंश राय और परमहंश राय पक्ष से चल रहा है।
मामले में पूर्व में पुलिस द्वारा सुलहनामा भी कराया गया था, जिसमें बंटवारा होने तक किसी भी पक्ष द्वारा निर्माण कार्य न करने की बात तय हुई थी।
आरोप है कि 26 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे विपक्षीगण विवादित मकान में निर्माण कार्य कराने लगे। मना करने पर सभी लोग एक राय होकर ईंट-पत्थर और धारदार हथियार लेकर पहुंच गए तथा हमला कर दिया।
विज्ञापन

प्रार्थी ने आरोप लगाया कि ज्योति राय द्वारा फेंके गए ईंट-पत्थर से उन्हें चोटें आईं। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने मामला शांत कराया और निर्माण कार्य रुकवा दिया।
पीड़ित का आरोप है कि स्थानीय थाने में तहरीर देने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कोर्ट की शरण लेने पर पुलिस ने इस मामले में हरिवंश राय, परमहंश राय, अमित राय, ज्योति राय, कृष्णानंद राय, सारस्वत राय, शांति राय, अतुल राय, मनीष राय, अमन राय, रीना राय सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

इस बाबत थाना प्रभारी रविंद्रनाथ राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है और पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें