फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिच्छवी में पांच युवक जहरखुरानी के शिकार

विज्ञापन
लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार राकेश चौहान का अस्पताल में इलाज चल रहा। - फोटो : mau
विज्ञापन
 दिल्ली से लौटते समय लिच्छवी एक्सप्रेस के एसी थर्ड कोच के बी-वन तथा बी-टू बोगी में जहरखुरानों ने कुवैत से आ रहे चार युवकों के साथ एक  अन्य युवक को  कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। जहां अचेत होने के बाद जहरखुरानों ने युवकों के पास से नकदी तथा विदेशी मुद्रा सहित मोबाइल लूट ले गए। घटना टुंडला स्टेशन के आस-पास की है, लेकिन इसकी भनक वाराणसी स्टेशन से आगे ट्रेन के बढ़ने पर हुई। जहां आरपीएफ ने सभी बेहोश युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


कोपागंज थना क्षेत्र के नयापुरा निवासी शहाबुद्दीन 26 पुत्र अंसार अहमद जो कि कुवैत में काम करता है। गुरुवार की शाम अपने कुवैत में कार्य करने वाले अन्य साथियों के साथ वापस घर आ रहा था। वह ओर उसके साथी बलिया जिले के रसड़ा थाना के हिता का पुरा निवासी मनोज 30 पुत्र शंभु, देवरिया जिले के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के खामपार गांव निवासी आफताब अंसारी 28 पुत्र करीम अंसारी तथा राकेश चौहान 30 पुत्र स्व.भीखम सिंह निवासी खरुआंव टांड़ी दिल्ली से लिच्छवी एक्सप्रेस की एसी थर्ड के बी वन बोगी में बर्थ संख्या 50, 51, 52, 53, 54 पर आ रहे थे। दिल्ली से ही एक अन्य युवक संजय कुमार 36 पुत्र बिंदेश्वरी ठाकुर कौड़िया जिला सीवान बिहार उसी बोगी में आ रहे थे। इस बीच एक युवक कुछ महिलाओं के साथ कोच में आकर बैठा। जहां अपने को मऊ निवासी बताते हुए सभी से घुल मिल गया। टुंडला स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो युवक जाकर कोल्ड ड्रिंक ले लाया। उसने इन युवकों को भी पीने का आफर किया। मना करने के बाद युवक ने खुद थोड़ी कोल्ड ड्रिंक पी और सभी को विश्वास में लेते हुए दुबारा ऑफर किया। ऐसे में युवक मना नहीं कर पाए और कोल्ड ड्रिंक पी ली। जब पांचों युवक गहरी नींद में हो गए तो जहरखुरान युवकों के पास से नकदी समेत कीमती मोबाइल समेट कर ट्रेन से उतर गए।

अफताब ने बताया कि उसके पास रखे 20 हजार नकदी सहित 4 हजार विदेशी मुद्रा तथा एक मोबाइल और शहाबद्दीन ने अपने पास से पांच हजार विदेशी मुद्रा के साथ नकदी गायब होने की बात कही। घटना की जानकारी ट्रेन के वाराणसी जंक्शन से आगे निकलने पर हुई। मंडल सुरक्षा नियंत्रण की सूचना पर ने मऊ आरपीएफ प्रभारी डीके राय, मनोज सिंह, भरत आदि ने युवकों को ट्रेन से उतारा और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें