फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वाहन चोर गिरफ्तार, आठ बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सरायलखंसी थाने की पुलिस ने शनिवार को वाहन चोर गिरोह भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक घुले सुशील ने बताया है कि सरायलखंसी थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश चोरी की मोटरसाइकिल पर बढुआगोदाम जाने वाले हैं। यह लोग मऊ की तरफ से जा रहे हैं। मुखबिर ने पुलिस को बताया यह भी बताया कि इन लोगों का एक बड़ा गिरोह है जो शादी समारोह व बाजार आदि भीड़ भाड़ वाली जगहों से मोटरसाइकिलों की चोरी करते हैं। इस सूचना पर डुमरांव मोड़ के पास चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को रोककर चेक किया तो बाइक सवार युवक कोई कागजात नहीं दिखा सके।
कड़ाई से पूछताछ के दौरान तीनों व्यक्तियों ने पुलिस को बताया कि ये दोनों मोटरसाइकिलें चोरी की हैं। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर सरया रघुनाथपुर रोड के किनारे बाउंड्री के अंदर हाते से छह अन्य मोटरसाइकिलों को बरामद कर दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार वाहन चोरों में पिंटू बांसफोर शहर कोतवाली के भीटी हरिजन बस्ती का निवासी है जबकि विकास चौहान और सौरभ कुमार घोसी कोतवाली के मिर्जाजमालपुर नवापुरा के निवासी हैं। इ
विज्ञापन

सके साथ ही विमलेश कुमार राम हलधरपुर थाने के रजमलपुर का निवासी है जबकि मयंक यादव गोविंदपुर टंगुनिया थाना घोसी का निवासी है। पुलिस ने इनके कब्जे से हीरो होंडा स्पलेंडर ( बिना नंबर ), पल्सर (बिना नंबर) हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर (नंबर अपठनीय)। पल्सर (बिना नंबर) ग्लैमर (यूपी 50 एडी 0076)। हीरो स्प्लेंडर (यूपी 60 सी 2041), स्प्लेंडर प्लस (यूपी 60 आर 7184), सुपर स्प्लेंडर (यूपी 54 पी 9042)। पुलिस ने गिरप्तार सभी वाहन चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राम सिंह का कहना है कि बरामद वाहनों के स्वामियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें