कोपागंज (मऊ)। डीसी मनरेगा उग्रसेन सिंह यादव ने शनिवार को कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के गांव ढाढ़ाचवर और हिलसा कोड़रा में मनरेगा के तहत हो रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केस डायरी मनरेगा रजिस्टर की जांच की। रजिस्टर में कमियां मिलने पर उसे जल्द से जल्द ठीक करने की चेतावनी दी है।
कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के गांव ढाढ़ाचवर और हिलसा कोड़रा में शनिवार की दोपहर में पहुंचे डीसी मनरेेगा मनरेगा उग्रसेन सिंह यादव ने सबसे पहले गांव से करीब एक किलोमीटर रास्ते पर हो रहे मिट्टी के कच्चे कार्य को देखा। डीसी मनरेगा ने मौके पर एपीओ प्रशांत राय को मजदूरों का हाजिरी रजिस्टर दिखाने को कहा। हाजिरी रजिस्टर में कमियां मिलने पर जल्द से जल्द इसको ठीक करने की हिदायत दि है। साथ ही साथ केस डायरी का भी अवलोकन किया। इसके बाद डी सी मनरेगा ग्राम सभा हिलसा कोडरा पहुंचकर वहां आधा किलोमीटर तक रास्ते पर हो रहे मिट्टी के कच्चे काम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा मजदूरों से वार्ता करते हुए जॉब कार्ड बने होने के बाबत पूछताछ किया। इस अवसर पर दोनों गांवों के नवनिर्वाचित प्रधान और रोजगार सेवक मौजूद रहे।