फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता के पांच विद्यालय सील

विज्ञापन
दोहरीघाट स्थित एक स्कूल के निरीक्षण के बाद बाहर निकलते शिक्षा विभाग के अधिकारी। - फोटो : mau
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी दोहरीघाट राजेश यादव ने दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के धनौली रामपुर न्यायपंचायत में चल रहे निजी स्कूलों पर छापा मारा। जांच पड़ताल में पांच गैर मान्यता प्राप्त मिला। खंड शिक्षा अधिकारी ने पांच विद्यालयों को सील किया। 10 विद्यालयों की मान्यता प्राथमिक स्तर की थी, लेकिन कक्षाएं इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं चलती मिली। उच्च कक्षाओं को बंद कराते हुए नोटिस जारी किया। विभागीय अधिकारियों की कार्रवाई से स्कूल संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी दोहरीघाट ने दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के  निजी विद्यालयों में छापेमारी की। जानकारी होने पर कई स्कूल संचालक ताला बंद कर फरार हो गए। जांच में एसपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल शाहपुर बिहटा बंद मिला। विद्यालय के प्रबंधक मान्यता का कागजात नहीं दिखा सके। चौधरी कल्पू प्राथमिक तथा जूनियर हाईस्कूल दोहरीघाट भी बंद मिला। एबीएस पब्लिक स्कूल दोहरीघाट, आरएम पब्लिक स्कूल दोहरीघाट,  कैरियर फाउंडेशन स्कूल दोहरीघाट, नटवीर बाबा स्कूल की मान्यता नहीं थी लेकिन कक्षाएं इंटर तक चल रही थी।

खंड शिक्षा अधिकारी ने तीनों स्कूलों को सीज किया। रामलगन इंटर कालेज दोहरीघाट, सर्वोदय इंटर कालेज दोहरीघाट, स्व. सतीश पांडेय जूनियर हाईस्कूल नईबाजार, एसटी इंटर कालेज सरहरा नईबाजार, स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर, एग्रो क्लासेज दोहरीघाट सहित 10विद्यालयों की मान्यता प्राथमिक स्तर की थी, लेकिन  कक्षाएं इंटर तक चल रही थी।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी उच्च कक्षाओं को बंद कराया। साथ ही स्कूल प्रशासन को नोटिस जारी किया। बीईओ दोहरीघाट राजेश यादव ने बताया कि तीन गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को सीज किया गया। 10 स्कूल संचालकों को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें