फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नगर पालिका परिषद में पांच सदस्य नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मऊ नगर पालिका के लिए पांच सदस्यों को नामित किया गया है। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद ने बताया कि नगर पालिका परिषद मऊ में पांच सदस्यों को नामित किया गया है।
विज्ञापन

जिसमें कृष्णकांत राय, नेहा कपूर, अविनाश सिंह, दीपू चौरसिया, अवधेश सोनकर शामिल हैं। नामित सदस्यों में कृष्णकांत राय वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के जिले के मीडिया प्रभारी हैं। वहीं नेहा कपूर पूर्व में नगर पालिका परिषद से सभासद का चुनाव लड़ चुकी हैं।
अविनाश सिंह भाजपा नगर उपाध्यक्ष हैं। दीपू चौरसिया भारतीय जनता पार्टी के नगर के महामंत्री हैं। इसके साथ ही अवधेश सोनकर पूर्व में नगर मंत्री रह चुके हैं। इन सभी लोगों के नामित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी और उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें