फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली नहीं बनने दे रहे प्रभावशाली लोग ,जिलाधिकारी को पत्र देकर लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोपागंज ब्लाक के चेला राम का पूरा लाडन पुर गांव में कुछ प्रभावशाली लोग गांव में सड़क के किनारे नाली का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। इससे घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर बह रहा है। प्रभावशाली लोगों के दबाव में पुलिस लोगों को अपने घरों पर सोख्ता बनवाने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन

पुलिस के दबाव से आजिज गांव के एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर गुहार लगाई है। डीएम को लिखे प्रार्थनापत्र में गांव निवासी रामकेर गोंड ने कहा है कि वह और उसके पडोसी आपस में अपनी जमीनें देकर मकानों के सामने रास्ता बनाया है। उस रास्ते पर ग्राम पंचायत की ओर से खंडंजा लगा दिया गया है। उस समय प्रधान और गाव के लोगों ने कहा था कि मिट्टी बैठ जाने के बाद नाली बनवा दी जाएगी। लेकिन कुछ लोग नाली नहीं बनाने दे रहे हैं। इनका कहना है कि उनके मकानों के सामने से होकर नाली से गंदा पानी नहीं बहेगा। अब ग्राम प्रधान नाली बनाने को तैयार है, परंतु प्रभावशाली लोगों का कहना है कि अनुसूचित जाति जनजाति के नाबदान का पानी इस रास्ते से नही बहेगा। फरियादी ने कहा है कि इसे लेकर पुलिस रोज-रोज उनके दरवाजे पर आकर प्रताड़ित करती है, इससे इन परिवारों को आत्म सम्मान के साथ जीना मुहाल हो गया है। इस बाबत ग्राम प्रधान समीर तिवारी का कहना है कि कुछ गणमान्य लोगों के साथ वार्ता कर इस समस्या का निदान करके नाली निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें