सीडीओ ने निरीक्षण में आयुष विभाग में दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली गई, जिसमें चिकित्सक ने बताया कि विगत एक वर्ष पूर्व से दवाओं के लिए कोई बजट आवंटन न होने के कारण दवाएं स्टोर में नहीं हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने सीएमएस को निर्देश दिए कि तत्काल बजट आवंटन के लिए शासन स्तर पर पत्राचार कर दवाएं उपलब्ध कराएं। साथ ही डॉक्टरों की उपस्थिति बायोमेट्रिक से लिए जाने की जानकारी सीएमएस से ली गई, जिसकी पूरी जानकारी सीएमएस द्वारा नहीं दी गई।
इस दौरान सीएमएस ने कंप्यूटर ऑपरेटर अवकाश पर होने के चलते यह दिक्कत आने की बात कही। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी ने बायोमेट्रिक से एक माह की उपस्थिति निकालकर देने के साथ गायब डॉक्टरों को लेकर नाराजगी जताते हुए सीएमएस को निर्देश दिया कि दो दिन के अंदर अनुपस्थित डॉक्टर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। इस दौरान सीडीओ ने अस्पताल में मरीजों से
फीडबैक भी लिया।