एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी बदांयू जिले के है। इसमें नरेश ग्राम भोजपुर नरायनपुर तो कोमल निवासी ग्राम धनपुरा का है। बताया कि इनके पास से चोरी के चांदी के 797 ग्राम वजन के 14 पाजेब बरामद हुए। बताया कि कोमल पर जिले के घोसी और रानीपुर थाना में दो मुकदमे के अलावा चार अन्य मुकदमा दर्ज है। जबकि नरेश पर घोसी और रानीपुर के अलावा 13 यानी कुल 15 मुदकमे दर्ज हैं।