फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार चुनाव ः पांच दावेदारों ने वापस लिया नाम

Sat, 12 Sep 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के गठन के लिए शुक्रवार को पर्चा वापसी के दिन अध्यक्ष पद से चुनाव लड़ रहे छह प्रत्याशियों में से पांच ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता बीवी सिंह का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय हो गया है।
विज्ञापन



  पर्चा वापसी का समय समाप्त होने के बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मंत्री पद के लिए 19 सितंबर को मतदान होगा। मतदान के लिए 217 अधिवक्ताओं को मतदाता बनाया गया है। शेष पदों पर पद के अनुरूप नामांकन होने के चलते उस पर निर्विरोध निर्वाचन तय है।


 चुनाव अधिकारी देवेश कुमार राय ने बताया कि शुक्रवार को पर्चा वापसी के समय अध्यक्ष पद से केशव यादव, रामदरश राम, सत्यप्रकाश सिंह, रविंद्र उपाध्याय और चंद्रशेखर उपाध्याय ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस प्रकार अध्यक्ष पद पर केवल एक प्रत्याशी बीवी सिंह की उम्मीदवारी रह गई। जिनका निर्विरोध निर्वाचन होना है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि शेष पदों से किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए  शकील अहमद व पंचानंद वर्मा के बीच लड़ाई है। वहीं मंत्री पद के लिए अतुल कुमार राय, नमेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बाबूलाल प्रजापति, संजय तिवारी, रईश अहमद के बीच चुनाव होना है।


 मतदान 19 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक होगा। इसी दिन तीन बजे से मतगणना होगी। अध्यक्ष पद पर शेष प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लेने के बाद निर्विरोध निर्वाचित होने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता बीवी सिंह ने नामांकन वापस लेने वाले सभी प्रत्याशियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अधिवक्ताओं ने जिस उम्मीद के साथ मुझे अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें