नगर पालिका कार्यलय में जनसुनवाई करते ईओ दिनेश कुमार।संवाद
नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगरपालिका सभागार में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने जनसुनवाई की। फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान आए कुल 11 मामलों में से पांच का ही निस्तारण हो सका।
त्वरित निस्तारण के लिए शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दिया। जनसुनवाई में आए मामलों में कि निर्माण विभाग से 2, जलकल विभाग से 4, सफाई विभाग से 4 और प्रकाश विभाग से 1 मामला रहा। इस अवसर पर कर अधीक्षक संतोष कुमार, अवर अभियंता सिविल मनोज कुमार सोनकर, रमेश चंद, जलकल जेई पंकज कुमार वर्मा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्य प्रकाश, राजस्व निरीक्षक बलराम पांडेय, अमृता राय आदि शामिल थे।